भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में, एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्योंकि यह वर्ष विद्यालय का 100 वर्ष चल रहा है। इसलिए पूरे वर्ष को शताब्दी वर्ष मनाए जाने का निर्णय किया गया है। ओर पूरे वर्ष को विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सजाए जाते हुए, यह शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा।
विद्यालय में सर्वप्रथम मेहंदी प्रतियोगिता से शताब्दी वर्ष की शुरुआत की ,जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया,कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक अरविंद कुमार के निर्देशन में किया गया। मंच संचालन शैली रंजन ने किया। कला विभाग की सभी अध्यापिकाओं, सुशीला, अनीता, अनुभा, अनुपमा के निर्देशन में छात्राओं ने सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई। वह शताब्दी वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की शुरुआत की, विद्यालय के प्रबंधक ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया व सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रबंधक महोदय ने अपने उद्बबॊधन से छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की। प्रधानाचार्या डॉक्टर राजेश कुमारी ने छात्राओं को प्रेरित किया वह कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी रही समस्त अध्यापिकाओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण स्टाफ व कर्मचारियों का सहयोग रहा।















