एफ.एस.टी. टीम एवं थाना चरथावल पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में एफ.एस.टी. टीम एवं थाना चरथावल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 1अभियुक्तको पुलिस ने किया गिरफ्तार जिस के कब्जे से 49 पेटी अवैध देशी शराब व 1,51,970/- रूपये तथा 01 स्कार्पियो गाड़ी बरामद। आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहित के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से। चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्य नारायण प्रजापत व क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह थाना चरथावल के नेतृत्व में एफ.एस.टी. टीम तथा थाना चरथावल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में। दौराने चैकिंग पुलिस दधेड़ू चौकी के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 महेन्द्रा स्कॉर्पियो नंबर यूपी 15 डीयू 8927 से 49 पेटी अवैध देशी शराब व 1,51,970/- रूपये बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एफ.एस.टी. टीम व थाना चरथावल पुलिस द्वारा दधेडू चौकी पर चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान 1 स्कॉर्पियो कार को चैकिंग हेतु रोका गया तथा कार की तलाशी ली गयी तो कार से 49 पेटी अवैध देशी शराब तथा 1,51,970/- रूपये बरामद किये गये। कार के चालक से उपरोक्त शराब तथा धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया गया कि वह यह शराब कसौली थाना चरथावल स्थित शराब ठेके से लाया है जिसकी लाईसेन्स की अवधि समाप्त हो चुकी है इस शराब को वह ठेके से ले जाकर अवैध तरीके से बेचना चाहता था। बरामद धनराशि के बारे में जानकारी करने पर चालक उपरोक्त धनराशि के स्रोत के सम्बन्ध मे कोई प्रपत्र नही दिखा सका। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 72/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts