मदरलैंड पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल घोषित,मेघावी छात्राओं को सम्मानित कर किया उत्साहित।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मंच पर ट्रॉफी और उपहार पाकर मेधावी छात्राओं के चेहरे खिले।

मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी सोमवार को शेठपुरा पुरकाजी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय श्रेणी प्राप्त करनेविद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं उपहार से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई है मंच पर मेधावी छात्र छात्राएं सम्मान पाकर काफी उत्साहित देखे गए हैं। पुरकाजी मे लक्सर रोड स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर संपन्न हुई वार्षिक परीक्षा का सोमवार को घोषित वार्षिक परीक्षा फल के उपलक्ष पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक धर्मेश कुमार यादव ने संचालन करते हुए बताया कि कक्षा एक छात्रा इल्मा कक्षा 2 का छात्र मोहम्मद अहमद कक्षा 3 की छात्रा काव्य कक्षा चार का छात्र रुद्रा कक्षा 5 की छात्रा नूर फातिमा कक्षा 6 का छात्र अजीम कक्षा 7 की छात्रा इल्मा कक्षा 8 की छात्रा रश्मि द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार ने बच्चो की सराहना करते हुए उन्हें ट्रॉफी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रबंधक मोहम्मद इस्तखार ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में उप प्रधानाध्यापक मोनिया, संगीता, शिवानी, नाहिद, मोनिका आदि समस्त अध्यापक अध्ययपिकाये उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts