जिलाधिकारी ने जानसठ गौशाला व अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।

भास्कर न्यूज़

मुज़फ़्फ़रनगर |जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अस्थाई गौशाला जानसठ और निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौशाला में गौवंश के लिए भूसा, हरा चारा और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौशाला में टिन शेड की उचित व्यवस्था की भी सिफारिश की।

उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि सभी गौवंशों का समय-समय पर टीकाकरण कराकर संक्रामक रोगों से बचाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्टॉक में सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद, उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और सरोवर के आसपास साफ-सफाई और सेंट्रलाइज्ड CCTV कैमरा सिस्टम, साउंड सिस्टम, और पार्क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं के प्रबंध हेतु निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts