बाँदा: युवतियों के यौन उत्पीड़न मामले में तीसरे आरोपी आशीष अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, चारों आरोपी जेल में निरुद्ध

बाँदा शहर की तीन युवतियों के यौन उत्पीड़न से जुड़े बहुचर्चित मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने तीसरे मुख्य अभियुक्त आशीष अग्रवाल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मामले में अब तक तीन अभियुक्तों – स्वतंत्र कुमार साहू, लोकेन्द्र सिंह चंदेल और आशीष अग्रवाल – की जमानत याचिकाएं कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी हैं। विशेष न्यायालय के सरकारी अधिवक्ता विमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और मामले की सुनवाई अदालत में जारी है। चौथे आरोपी नवीन कुमार विश्वकर्मा ने अब तक अपनी जमानत याचिका दाखिल नहीं की है। चारों आरोपी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। इस मामले ने शहर में काफी हलचल मचा दी थी और इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिला था। पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी आवाज़ उठाई थी। कोर्ट के फैसलों से साफ है कि न्यायालय इस गंभीर अपराध को लेकर कोई ढील नहीं देना चाहता। मामले की अगली सुनवाई की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts