राकेश टिकैत को सिर कलम करने की धमकी, मुज़फ्फरनगर में तनाव

मुज़फ्फरनगर में उस समय तनाव फैल गया जब भारतीय किसान यूनियन (अटल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी द्वारा एक वीडियो में किसान नेता राकेश टिकैत को सिर कलम करने की धमकी दी गई। वीडियो में अमित चौधरी ने टिकैत का सिर लाने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद भाकियू (टिकैत) से जुड़े कार्यकर्ता भारी संख्या में सिविल लाइन थाने पर इकट्ठा हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसी बयानबाज़ी देश में नफरत और दंगे फैलाने की साजिश है।भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने इस बयान को किसानों की एकता तोड़ने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के किसानों की आवाज़ हैं और उनके खिलाफ इस तरह के बयान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।राठी ने आरोप लगाया कि अमित चौधरी जैसे लोग किसानों के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर उकसावे भरे बयानों से चर्चा में रहना चाहते हैं। उनका कहना था कि इनका मकसद बिजली, पानी और फसल बीमा जैसे अहम मुद्दों से ध्यान हटाना है।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts