पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से की संवाद बैठक, समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर जोर

बांदा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस मौके पर पुलिस और पत्रकारों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संवाद किया गया, ताकि जनहित से जुड़ी सूचना व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सके। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली, सूचना आदान-प्रदान की प्रक्रिया और आपसी सहयोग बढ़ाने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने मीडिया और पुलिस के बीच समन्वय को जनहित में एक मजबूत आधार बताया और जनपद की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित बताया। पत्रकारों ने घटनाओं और गिरफ्तारियों के संबंध में वीडियो बाइट और विवरण उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि इन घटनाओं के संबंध में जानकारी समय से मीडिया को उपलब्ध कराई जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts