बाँदा-/ जनपद बांदा में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नंबर 62 के पास चित्रकूट से आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक के ड्राइवर की झपकी लग जाने से वह रेलिंग तोड़ता हुआ दूसरी लेन पर पहुंच गया। और सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई वहीं पीछे से आ रही है एक अन्य बस में भी दूसरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। भीषण टक्कर हो जाने से बस में सवार मध्यप्रदेश निवासी 48 वर्षीय सुग्रीव नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित आलाअधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा बांदा जनपद के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज नम्बर 62 में हुआ है।















