भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बी०ए० द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सागर जोशी का भारतीय तट रक्षक बल में चयन होने पर,महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं समस्त शिक्षकों ने उसकी इस सफलता पर छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की,इस अवसर पर प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने बताया कि हमारा महाविद्यालय शैक्षिक गतिविधियों के साथ–साथ छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव प्रयासरत् रहता है। छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य का निर्माण करना हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व है और हमारा यह प्रयास है कि हम इस उत्तरदायित्व को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते रहें। छात्र सागर जोशी ने अपने चयन का श्रेय अपने माता पिता ओर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर मानिविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल, नीरज कुमार, विरेन्द्र कुमार, गरिमा, सोहन लाल, सपना, डा० स्वेता सिंघल, प्रियंका जैन, डा० योगिता पुण्डीर, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, आशीष पाल, नितिन गोयल आदि ने सहयोग किया किया।















