नरैनी/बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने अपने घर के अंदर दुप्पटे के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी।सूचना मिलने पर खेतों से भागकर घर पहुंचे परिजनों को युवती फांसी में झूलते मिली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रिसौरा गांव की रहने वाली पूजा 19 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।घटना के वक्त पूजा के परिजन खेतो में काम करने चले गए थे।घटनाक्रम के बारे में पड़ोसियों से जानकारी होने पर घर पहुंचे पिता को पुत्री फंदे में लटकते मिली।परिजनो द्वारा घटनाक्रम के बारे पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर की।बताया कि कस्बे के दीनदयाल विद्यालय में ग्यारहवीं की छात्रा थी।रोजाना की तरह पुत्री विद्यालय से घर आई।तब तक सभी लोग खेतों में काम करने चले गए थे।सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनाक्रम की जांच पड़ताल की।शव को फंदे से नीचे उतार पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि घटना क्रम की जांच पड़ताल जारी है।कारण मालूम होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी















