विधायक ने भूमिपूजन कर एक और दी सौगात.

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्राम मकरी में 128.00 लाख रूपये की लागत से मकरी बिगहना से नाई संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित मार्ग का निर्माण पूर्णतः नवीन रूप से (जीरो से) किया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 3.75 मीटर निर्धारित की गई है। यह सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के आवागमन को सुगम बनाएगी और आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी। विधायक प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा कि प्रदेश सरकार के “हर गांव तक सड़क, हर घर तक तरक्की” के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। यह मार्ग न केवल ग्रामीणों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts