Stock Market: लगातार दूसरे दिन 22000 के पार टिका निफ्टी, इन शेयरों में हुई खरीदारी

Share Market- India TV Paisa
Photo:FILE Share Market

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। बाजार के सभी मुख्य सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 11 अंक या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,068 अंक और निफ्टी 2.10 अंक की मामूली तेजी के साथ 22,001 पर ट्रेड कर रहा था। 

एनएसई पर सुबह 9:30 बजे तक 1345 शेयर हरे निशान में और 622 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 40 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 16,213 अंक और निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स 8.20 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,992 अंक पर था।  

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टीसीएस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचयूएल, टाइटन कंपनी अल्ट्राटेक  सीमेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस, विप्रो, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक गेनर्स की लिस्ट में शामिल है। पावर ग्रिड, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, बजाजा फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले और एनटीपीसी लाल निशान के साथ खुले हैं। 

वैश्विक बाजारों में तेजी 

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, सियोल और जकार्ता के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। वहीं, शंघाई, हांगकांग  और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चा तेल हल्की तेजी के साथ कारोबार कर है। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के साथ कारोबार कर रहा है। 

Latest Business News

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts