वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में दर्शकों ने रचा नया इतिहास

ICC Women’s World Cup 2026 में नए-नए रिकॉर्ड बल्ले और बॉल से बन रहे हैं, लेकिन ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए लीग मैच में दर्शकों की वजह से एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ।वुमेंस टी20 विश्व कप के लीग फेज के मैच में कभी भी इतने ज्यादा दर्शक नहीं पहुंचे थे, जितने इस मैच में पहुंचे। यहां तक कि इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का रिकॉर्ड भी धराशायी हो गया, जो इसी टूर्नामेंट के लीग फेज के मैचों की शुरुआत में बना था। पहली बार किसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप लीग मैच में 20 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे।

कुल 21,018 लोग इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ब्लॉकबस्टर मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। अभी तक इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के नाम सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड था। एजबेस्टन में 18,814 दर्शक भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में स्टेडियम में पहुंचे थे, जो कि वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का दर्शकों के लिहाज से सबसे बड़ा लीग मैच था। अब इस मैच के रिकॉर्ड को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच ने पछाड़ दिया है। हालांकि, इनमें से एक टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है।

इतना ही नहीं, लीग मैच में सवा लाख दर्शकों का आंकड़ा भी लीग फेज में पार हो गया है। इस तरह 2026 का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप लीग फेज में सबसे ज्यादा सेल होने वाला मुकाबला बन गया है। इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे टूर्नामेंट के 10वें एडिशन ने रिकॉर्ड ब्रॉडकास्ट नंबर और डिजिटल एंगेजमेंट के साथ पहले से कहीं ज्यादा फैंस तक पहुंच बनाई है। यह कॉम्पिटिशन शानदार तरीके से खत्म होने वाला है और टूर्नामेंट में अभी पांच मैच बाकी हैं, जिसमें दो सेमीफाइनल और 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला फाइनल शामिल है।

ग्रुप बी के दो सेमीफाइनलिस्ट फाइनल

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने ग्रुप B से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है, लेकिन रविवार के मैच से यह तय होगा कि ग्रुप A से कौन सी दो टीमें आगे बढ़ेंगी। अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अपने आखिरी मैच में हरा दिया तो यह लड़ाई और भी खास होगी। अगर भारत को हार मिली तो फिर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। एक तरह से भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया का मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है। साउथ अफ्रीका से लीग मैच में हारने के बाद से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts