बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत बिसण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3 किलो अवैध सूखे गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।देर रात थाना बिसण्डा पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास गांजे के साथ खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त गुड्डू पुत्र कृष्णा निवासी ग्राम अजीतपारा बिलगांव, थाना बिसण्डा को मौके से धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ थाना बिसण्डा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि ऑपरेशन ईगल” के तहत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।























































