सिख समाज सामाजिक न्याय यात्रा पहुंची मीरापुर, 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान,

मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित सिख समाज सामाजिक न्याय यात्रा एवं PDA पंचायत कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोलते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर प्रदेशभर में पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह अपने समर्थकों और साथी नेताओं के साथ मीरापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां ग्राम रामराज नहर पुल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान और सपा नेता सरदार प्रेमपाल सिंह ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चौधरी अजय कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष विकास यादव, जिला सचिव ठाकुर राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद ग्राम अहमदवाला में सरदार प्रेमपाल सिंह के आवास पर तथा रामराज समाना के ग्राम जमालपुर स्थित गुरुद्वारे में सरदार कमल सिंह के नेतृत्व में सभा और PDA पंचायत का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाकर समाज में नफरत फैलाने वाले बयान दे रही है और इसी आड़ में पीडीए वर्ग के अधिकारों तथा आरक्षण को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सिख समाज और PDA वर्ग के लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने किया, जबकि अध्यक्षता ठाकुर राजेंद्र सिंह और सरदार सतनाम सिंह ने संयुक्त रूप से की। सभा में प्रदेश सचिव सरदार अमर सिंह, चौधरी अजय कुमार, सरदार चरणजीत खेरा, सरदार हरविंदर सिंह फौजी और सरदार प्रेमपाल सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शुभम गुर्जर, सरदार दलविंदर सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार रुपिंदर सिंह, सरदार सेवा सिंह, नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts