भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। थाना भौराकलां में आज एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी व क्षेत्रधिकारी फुगाना डॉ राम त्रिपाठी ने थाना भौराकलां में आगामी त्यौहारों एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने, तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु संभ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ शांति व्यवस्था के दृष्टिगत बैठक की गई। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि सभी को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना के साथ मिलजुलकर रहने व किसी भी तरह की अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। एसडीएम ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील करते हुआ कहा कि हमारी वजह से किसी को भी कोई परेशानी न हो इस तरीके से हमे त्यौहार मनाने चाहिए। वही सी.ओ फुगाना ने भी आपस मे प्रेम के साथ त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अगर माहौल खराब करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष भौराकलां ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र रखी जायेगी यदि कोई सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान, पुलिस, आसपास के समाजसेवी, व्यापारी, प्रधान व अन्य सभ्रांत लोग मौजूद रहे।















