भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, खाटू नरेश श्याम बाबा की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। फाल्गुन मास में निकाली जाने वाली खाटू श्याम जी की निशान यात्रा कस्बे के पिपलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो वह गली मोहल्ले से होती हुई से बालाजी धाम पर पंहुचकर सम्पन्न हुई जिसमें सभी सर श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल व हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ साथ रंग गुलाल भी जमकर उड़ाया गया। यात्रा में हजारों महिलाएं , पुरुष व बच्चे खाटू श्याम जी का गुणगान व भजन कीर्तन करते चल रहे थे। इस दौरान डॉ अमित कुमार तितौरिया ,कुंज तितौरिया,उमेश मित्तल, मणिकांत मित्तल, अतुल सिंघल, अक्षय गोयल, विपिन कुमार, राजू बंसल, संजय नामदेव,मनोज नामदेव, राहुल गोयल, उषा अरोरा, अलका मित्तल, सन्तोष, रिंकू मित्तल,अक्षय गोयल, पंकज गोयल, हरचरण नामदेव, अमित मित्तल, मोनू अरोरा, कविता, बाला, बीना, मिथलेश आदि मौजूद रहे।गतरात्रि बाबा खाटू श्याम जी के नाम की मेहंदी रचाई गई । यात्रा के उपरांत बालाजी धाम पर भंडारे का आयोजन हुआ।















