शिवभक्तों की सेवा में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का सेवा शिविर,

मुजफ्फरनगर के शामली रोड स्थित नदी के पुल पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे सेवा शिविर में कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा की जा रही है। महाकाल के आशीर्वाद से संचालित इस सेवा शिविर में कांवड़ियों को अन्नदान, ताजे फल, ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट वितरित किए जा रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी ट्रस्ट की पूरी टीम तन-मन-धन से भोलों की सेवा में जुटी है।इस सेवा अभियान का नेतृत्व क्रांतिकारी शालू सैनी कर रही हैं, जिनकी प्रेरणा से संस्था निरंतर सामाजिक और धार्मिक सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। आज की सेवा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंदर शर्मा और बिट्टू भाई का विशेष योगदान रहा।

संस्था के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी शिवभक्तों की सेवा में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं और लगातार शिविर में मौजूद रहकर सेवा कार्य को सफल बना रहे हैं।यह सेवा शिविर एक अद्वितीय क्षण का साक्षी बना, जब हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटते कांवड़िए “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यह दृश्य सिर्फ भक्ति का नहीं बल्कि श्रद्धा, संयम और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उमंग और भक्तिभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।शालू सैनी ने कहा कि शिवभक्ति के इस महासागर में सम्मिलित होकर स्वयं को अत्यंत धन्य महसूस कर रही हूं। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाता है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना को भी मजबूती देता है। इस सेवा कार्य में राजू सैनी, बीना शर्मा, मंगलेश प्रजापति, रविन्द्र शर्मा, राजबती सैनी, एडवोकेट काजल, साक्षी सैनी, पूनम सैनी, अंजू सैनी, मीनाक्षी सैनी, प्रीति सैनी, बिट्टू भाई सहित कई समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। संस्था की यह पहल शिवभक्तों के लिए संबल और आस्था का केन्द्र बन चुकी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts