जम्मू-कश्मीर,डोडा जिले के भलेसा स्थित कलालगीसर इलाके में बुधवार को भारी बारिश के चलते दो बार बादल फटे, जिससे अचानक बाढ़ और मलबा बहकर आया। इस घटना के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
Doda, Jammu and Kashmir – Heavy rainfall lashed Doda district and several adjoining areas, triggering two cloudbursts in Kalalgisar village of the Bhalessa region. The intense downpour caused flash floods and debris flow, blocking several roads in the area and disrupting normal… pic.twitter.com/dZBpTCXrxf
— NextMinute News (@nextminutenews7) July 1, 2026
एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका और बढ़ गई है।
मलबे से सड़कें जाम, कई गांवों का संपर्क टूटा
अचानक आई बाढ़ के साथ बड़ी मात्रा में मलबा बहकर आया, जिससे भलेसा पट्टी के कई गांवों का संपर्क कट गया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद ही सड़कों की बहाली का काम शुरू किया जाएगा।इस बीच, प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सलाह दी है कि जब तक सड़क संपर्क बहाल नहीं हो जाता, तब तक संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।















