रेस्टोरेंट स्टाइल ‘पनीर निर्वाण’…प्रोटीन से भरपूर डिश,

पनीर निर्वाण’ एक ऐसी रेसिपी है जो हाई प्रोटीन मील ढूंढने वालों के लिए परफेक्ट है. इसमें बेहद कम मात्रा में तेल डाला जाता है और स्वाद भी कमाल का होता है. अगर साउथ इंडियन फूड पसंद है तो ये और भी अच्छा है. इसमें पनीर को पहले मसालों में मैरीनेट करते हैं और फिर हल्का सुनहरा करने के बाद नारियल के दूध के साथ इसे पकाया जाता है. तो चलिए देख लेते हैं शेफ अरुणा विजय की दी गई रेसिपी से आप कैसे घर पर पनीर निर्वाण बना सकते हैं.पनीर निर्वाण एक ऐसी डिश है जो बेहद सिंपल है और न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर है. इसमें मसालों के एक बेहतरीन बैलेंस ब्लेंड होता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको फिश निर्वाण का ये वेज वर्जन एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए.

पनीर निर्वाण की ऑथेंटिक रेसिपी!

मैरिनेशन के लिए इनग्रेडिएंट्स

पनीर – 200 ग्राम, 2 स्लाइस में कटा हुआ हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार नींबू का रस – ½ नींबू तेल – 1 छोटा चम्मच करी पत्ता – थोड़े से

पकाने के लिए इनग्रेडिएंट्स

तेल – थोड़ा सा, बस पैन स्मूद हो जाए केले का पत्ता – 1 नारियल का दूध – ½ कप हरी मिर्च – 2, बीच से कटी हुई अदरक – 1 इंच, लंबे टुकड़ों में कटा हुआ कच्चा आम – लंबाई में कटा हुआ करी पत्ता – थोड़े से और काली मिर्च – 1 छोटा चम्मच

पनीर निर्वाण की रेसिपी

  • मैरिनेशन की सभी मसालों को एक प्लेट में अच्छी तरह से मिलाएं.
  • पनीर को 1 से डेढ़ इंच मोटे स्लाइस में काटें. तैयार मसाले में मैरिनेट करें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
  • तवा को गर्म करें और इसमें बिल्कुल जरा सा तेल डालें. इसपर मैरीनेट किया पनीर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  • अब मिट्टी के बर्तन को हल्के तेल से चिकना करें. उसमें केले का पत्ता रखें. इसमें फ्राई किए हुए पनीर को रखें.
  • अब नारियल का दूध, हरी मिर्च, अदरक, कच्चा आम, करी पत्ता और काली मिर्च का पाउडर भी पनीर के ऊपर से डालें.
  • इसे ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं. तैयार है प्रोटीन से भरपूर पनीर निर्वाण. इसे गरमा-गरम सर्व करें.

बोनस टिप्स

  • ध्यान रखें कि पनीर को बहुत ज्यादा फ्राई न करें. इसकी ऊपरी लेयर को हल्का गोल्डन रखें ताकि ये अंदर से नर्म और जूसी रहे.
  • इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकि नारियल का दूध फटे नहीं. इससे सभी इनग्रेडिएंट्स का स्वाद भी पनीर में अच्छी तरह से ऑब्जर्व होता है.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts