भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। सामूहिक राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रमों के सहारे समाज को सर्वधर्म सम्भाव के भाव के साथ जोड़ने के काम में जुटे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने। शनिवार को स्वर्गीय उत्तम चन्द्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए पौधारोपण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शर्मा को एक कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में संघर्ष के बलबूते ही अनेक उपलब्धियों को हासिल किया, और दूसरों को भी कर्म के सहारे विजय के लिए प्रेरित किया। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने शनिवार को स्वर्गीय उत्तम चन्द्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए अपना मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि जब वो किशोरावस्था में थे, तो तब से ही उनको उत्तम चन्द्र शर्मा का सानिध्य मिला। साल 1984-85 में बुलेटिन के साथ ही उन्होंने शाम की चाय पर उत्तम बुलेटिन समाजचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया था। उस दौरान बुलेटिन के वेंडर मनोहर लाल हुआ करते थे। वो भी शाम के समय करीब सौ प्रतियां उत्तम बुलेटिन की लेकर उनको बेचने का काम करते थे। और उस दौरान यह समाचार पत्र 25 पैसे में बिका करता था और एक प्रति बेचने पर पांच पैसे का कमीशन उनको मिलता था। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि कुछ वर्षों पहले जब एक कार्यक्रम में उत्तम चन्द्र शर्मा से उनकी मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि वो उनका उत्तम बुलेटिन बेचने का काम करते थे, तो उन्होंने पास बुलाकर पीठ थपथपाई और कहा था कि तुम कर्म को अपना रहे हो, तो जीवन में बहुत ऊंचाईयां प्राप्त करोगो। मनीष चौधरी ने कहा कि उनका यह आशीर्वाद आज सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तम चन्द्र शर्मा सच्चे इंसान, अच्छे पत्रकार और पंजाबी समाज के लिए एक अभिभाव के रूप में संघर्ष करते रहे। उन्होंने उनको कई बार जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज उनका न होना समाज की बड़ी क्षति है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने उनकी याद में भोपा रोड स्थित टीपीनगर में सड़क किनारे अनेक फलदार वृक्षों का रोपण करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सचिन पवार महेश शर्मा बिटलिस राठी फरीद खान आदि उपस्थित रहे।















