भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर।हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पहूजा ने 21 हजार वृक्ष लगाने का लिया संकल्प सांस हो रही है कम आओ एक पेड़ लगाए हम,इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पहूजा ने हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जनपद मुजफ्फरनगर में 21 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है और इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से आज हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पहूजा के द्वारा कचहरी परिसर में वृक्षारोपण किया गया और इसी के साथ-साथ जिला अध्यक्ष प्रहलाद पहूजा ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, लगातार वृक्षों की कटाई से हमें बहुत नुकसान हो रहा है, इसलिए हमें इंसानों को समझना चाहिए कि समय-समय पर वृक्षारोपण अवश्य करें,प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, और इस प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण विभिन्न बीमारियां जन्म ले रही है, जगह-जगह सांस की बीमारियां व अन्य बीमारियां हमें देखने को दिखाई दे रही हैं,अगर हम लोग अपने आसपास वृक्ष लगाएंगे तो हमारा आसपास का जो वातावरण है वह हरा भरा रहेगा,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह एक न एक पेड़ अवश्य लगाए,इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि प्रकृति का ना करें हरण आओ बचाए पर्यावरण।















