संसद परिसर में आज हुई धक्का-मुक्की की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके सामने धक्का दिया, जिससे वे जमीन पर गिर गए।प्रियंका गांधी ने कहा, “कई दिनों से विपक्ष शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन आज पहली बार भाजपा ने प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया। उसके बाद धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की। यह सब अमित शाह की खाल बचाने के लिए साजिश है।”इस घटना के बाद कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की की।
दूसरी ओर, भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वे घायल हो गए। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी के धक्के से वे संसद की सीढ़ियों से गिर गए और उन्हें चोटें आईं।इस घटना के बाद संसद में हंगामा जारी है, और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायल भाजपा सांसदों से बात की और उनका हालचाल पूछा।इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को चुनौती दी है कि वे संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति सम्मान दिखाते हुए ‘जय भीम’ का नारा लगाएं।संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हुई, जहां विभिन्न मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस चल रही है।















