भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
दरअसल आपको बता दे मामला जनपद शामली के कस्बा थाना भवन नगर का है जहा नेशनल हाईवे दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर थानाभवन पुलिस ने सोमवार को जमकर चालान कार्रवाई की इस दौरान पुलिस ने मार्ग पर किनारे में खड़े वाहनों के चालान काट दिए।नेशनल हाईवे दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर के शामली बस स्टैंड से लेकर आसपास के लगभग 20 मीटर के एरिया में अवैध अतिक्रमण बड़ी संख्या में लगा हुआ है जिसमें फल सब्जी रेढी वाले हो या बिना परमिट के टैक्सी में चल रही गाडिया हो या फिर बड़ी संख्या में सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्षाएं पूरे मार्ग पर इनका जमावड़ा इतना अधिक है कि यह लोग काली सड़क तक पहुच गए हैं। जबकि काली सड़क के बाद सर्विस रोड और उसके बाद लोहे की रेलिंग लगाई गई है जिससे मार्ग पर कोई अतिक्रमण न हो सके। परंतु अतिक्रमणकारियों इन सभी मार्गो कब्जाते हुए काली सड़क तक पहुंच गए हैं जिससे पैदल व बाइक वाहन चालको को स्पीड लाइन पर से होकर गुजरना पड़ रहा है गत सोमवार को इसी अतिक्रमण के चलते एक ट्रक के अनियंत्रित होने से बड़ी दुर्घटना हो गई थी। मामले को लेकर थानाभवन पुलिस ने सोमवार को सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मौके पर 10 वाहनों का चालान किया गया है जबकि एक को सीज कर दिया गया है। क्षेत्राधिकार श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि नगर के बाजारों में भी अतिक्रमण लगा हुआ है जिससे आए दिन दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है इस अतिक्रमण पर भी कार्यवाही करते हुए दुकानदारों का चालान काटा जाएगा।























































