‘पंचायत’ के डायलॉग से PM मोदी ने जीता लोगों का दिल,

वेब सीरीज पंचायत के मशहूर मीम डायलॉग ‘सुन रहे हो ना विनोद’ तो आपको याद ही ही होगा, अक्सर हम इसे हंसी मजाक में इस्तेमाल भी करते हैं. खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस डायलॉग को अपने भाषण में बखूबी इस्तेमाल किया.मौका था गुजरात के साणंद (Sanand) में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन था.शनिवार को साणंद में आयोजित सेमीकंडक्टर परियोजना के उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम ने एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में ‘सुन रहे हो ना विनोद’ डायलॉग का इस्तेमाल किया, जिससे पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा और लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. सोशल मीडिया पर भी उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसके कैपेशन में उन्होंने लिखा है ‘सुन रहे हो ना विनोद’.

गुजराती कहावतों का प्रयोग

रिपोर्ट के अनुसार, मोदी ने लोकप्रिय मीम का जिक्र किया, जो मूल रूप से पंचायत वेबसीरीज का एक संवाद था. यह जिक्र CG Power and Industrial Solutions के चेयरमैन वेल्लायन सुब्बैया के साथ हंसी-मजाक के दौरान आया. उन्होंने इस अवसर पर अपने भाषण में कुछ गुजराती कहावतों का भी प्रयोग किया,

‘काम बोले छे…’

उन्होंने कहा, ‘सरकार का विकास का विजन साफ है, अब उद्योग को इसे आगे बढ़ाना है. ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’ यानी बड़ा लक्ष्य चूक जाए तो माफ है, लेकिन छोटा लक्ष्य रखना माफ नहीं।’ सुब्बैया ने आगे कहा, ‘गुजरात में कहते हैं ‘काम बोले छे’ यानी काम बोलता है. आज जापान को चिप्स की पहली खेप भेजी जा रही है. भारत अब सेमीकंडक्टर की ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बन गया है.

‘सुन रहे हो न विनोद’…

पीएम मोदी ने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया. उन्होंने कहा ‘सुब्बैया जी ने कहा ‘निशान चूक माफ, पण नहीं माफ नीचू निशान’. मैं कभी छोटे लक्ष्य नहीं रखता. अगर मूर्ति बनानी है तो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाऊंगा’. यहां उन्होंने सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ओर इशारा किया. इसके बाद पीएम ने दूसरा पंच मारा, ‘और सुब्बैया जी ने कहा कम बोले छे’…. ‘सुन रहे हो न विनोद’… कम बोले छे’. पीएम के इस डायलॉग पर मंच पर मौजूद लोग और भीड़ जोर से हंस पड़े और तालियां बजाने लगे.

पूर्व गृह सचिव का दावा, उनकी 147 KG वजनी रामचरितमानस भी गायब,

50 करोड़ चिप्स बनाने का लक्ष्य

शनिवार को पीएम मोदी ने गुजरात में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन का शुभारंभ किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह संयंत्र जल्द ही अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा. पीएम मोदी ने कहा कि यहां अब हर साल 20 करोड़ चिप्स का उत्पादन होगा. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि यहां हर साल 20 करोड़ चिप्स बनेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि कंपनी जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल करेगी. पीएम ने कहा कि यह भरोसा इसलिए भी है क्योंकि Semicon India Programme तेजी से आगे बढ़ रहा है. STEP BY STEP, BRICK BY BRICK और अब CHIP BY CHIP. उन्होंने कहा कि हमने सालाना 50 करोड़ चिप्स बनाने का लक्ष्य रखा है. मुझे यकीन है आप इसे बहुत जल्द हासिल करेंगे. उन्होंने CG Semi की पूरी टीम को बधाई दी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts