निष्पक्ष मतगणना पर पीडीए समाज रखेगा सतर्क नज़र :विधायक राम अवतार सैनी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर।निष्पक्ष मतगणना पर पीडीए समाज रखेगा सतर्क नज़र :विधायक राम अवतार सैनी। मतगणना की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के नूरपुर विधायक व बिजनौर लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी दीपक सैनी के पिता राम अवतार सैनी ने पीडीए समाज व सपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से अनेक स्थानों पर मीटिंग कर मतगणना को लेकर गहन मंथन किया। पूर्व में अनेक चुनावो में भाजपा सत्ता में मतगणना गड़बड़ी की शिकायतों पर सपा विधायक राम अवतार सैनी ने पीडीए समाज व सपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कहा कि प्रशासन निष्पक्ष मतगणना की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा उन्हें पूरी उम्मीद है लेकिन फिर भी हजारो की संख्या में पीडीए समाज के लोग व इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सतर्क नज़र बनाये रखेंगे। उन्होंने कहा कि एक भी वोट की गड़बड़ी को पीडीए समाज व इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेगे। मीटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला सचिव जोगेंद्र सैंनी, सुकर्म पाल सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, सपा जिला सचिव पवन पाल,हस्तिनापुर विधानसभा से चमन त्यागी,सपा मजदूर जिला महासचिव पवन पाल,सपा सोशल मीडिया टीम इंचार्ज नवेद रंगरेज,मोहित सोम, अमित पाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts