चित्तौड़गढ़ बस स्टैंड बेहाल: अधिकारी एसी में, यात्री गर्मी में बेहाल

राजस्थान की गर्मी में जहां आम जनजीवन बेहाल है, वहीं चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड की स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। सबसे बड़ी परेशानी है – पीने के ठंडे पानी की किल्लत। बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं, लेकिन उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली।

बस स्टैंड परिसर में लगे पंखे भी केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। यात्रियों को गर्मी से राहत देने के नाम पर कुछ भी नहीं है, जबकि रोडवेज अधिकारियों के कमरों में पंखे, कूलर और एसी पूरी तरह चालू हालत में हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये सुविधाएं सिर्फ अफसरों के लिए ही हैं?जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के चीफ मैनेजर साहब सुबह 11 बजे तक भी ऑफिस नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे आराम फरमा रहे हैं, जबकि स्टैंड पर यात्री धूप और गर्मी में तड़प रहे हैं।यात्रियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जनता सवाल कर रही है – आखिर कौन सुनेगा उनकी परेशानियां? रोडवेज प्रशासन को क्या यात्रियों की कोई फिक्र नहीं?

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts