संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति की हाल ही में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन चीन और कनाडा से संबंधित मामलों पर कोई विशेष चर्चा नहीं हुई। समिति की इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया, लेकिन चीन और कनाडा से जुड़े मुद्दों को लेकर किसी भी तरह की चर्चा से परहेज किया गया।हालांकि बैठक के दौरान विभिन्न सांसदों ने सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए और देश की रक्षा तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
हिंदू मंदिर पर हमला चिंताजनक
मंगलवार को विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को चिंताजनक करार दिया था. उन्होंने कहा था कि यह कनाडा में चरमपंथी ताकतों को दी जा रही राजनीतिक शरण की ओर इशारा करता है. उन्होंने कहा कि कनाडा में मंदिर में जो कुछ हुआ, वो बेहद चिंताजनक है. विदेश मंत्री 3-7 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं.पिछले साल कनाडा के पीएम प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव पैदा हो गया था. भारत ने आरोप को बेबुनियाद बताकर खारिज किया था. इतना ही नहीं भारत ने छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था. साथ ही निगरानी के दायरे में आए अपने उच्चायुक्त संजय वर्मा और अन्य अधिकारियों को कनाडा से वापस बुला लिया.















