ऑपरेशन मुस्कान लाया रंग- बिछड़ो को अपनों से मिलाया.

बांदा।एसपी पलाश के निर्देशन में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत थाना नरैनी पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। चित्रकूट के अमावस्या मेले से रास्ता भटककर बांदा पहुंची ललितपुर की वृद्ध महिला को पुलिस ने खोजकर उसके पति के सुपुर्द कर दिया।16 जून को नरैनी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक वृद्ध महिला भटक रही है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मुन्नी पत्नी जनका, निवासी ननौरा, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर बताया।महिला ने बताया कि वह परिजनों के साथ चित्रकूट अमावस्या मेले में गई थी, जहां भीड़ में रास्ता भटक गई और भटकते-भटकते नरैनी पहुंच गई।नरैनी पुलिस ने तुरंत महिला के बताए पते पर संपर्क किया। पता चला कि परिजन महिला को तलाश करते-करते निराश होकर वापस ललितपुर लौट गए थे।पुलिस ने महिला के पति को सूचना देकर नरैनी बुलाया और वृद्धा को सकुशल उनके हवाले कर दिया।पत्नी को सही-सलामत वापस पाकर पति और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने नरैनी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की दिल से सराहना की।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि बांदा पुलिस का यह अभियान लगातार बिछड़े लोगों को अपनों से मिला रहा है।पुलिस टीमें गुमशुदा बच्चों और बुजुर्गों को परिवार से मिलाने में जुटी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts