अब ममता बनर्जी के काफिले पर हमला,

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को कांचरापाड़ा पहुंची थीं. वो पुलिस कस्टडी में जान गंवाने वाले टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गई थीं. इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. उनकी कार के चारों ओर प्रदर्शन किया गया. चोर-चोर के नारे लगाए गए. इतना ही नहीं कीचड़ और जूता तक फेंका गया. वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कांचरापाड़ा में भड़काने आई थीं. आम लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सीएम शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गुंडों के जरिए यह काम किया है. ममता बनर्जी ने कहा, “सिक्योरिटी भूल जाओ. पुलिस गुंडों को बचा रही है! बंगाल गुंडों के हाथ में आ गया है. हम केस करेंगे.बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी डॉयमंड हार्बर में पीड़ित तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे. उस दौरान उन पर अंडे मारे गए थे और प्रदर्शनकारियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए थे.

पुलिस और भाजपा पर बरसीं ममता

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर बड़ी ईंटें फेंकी गईं. उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा, “मेरा सिर फट जाता. मैं यहीं मर जाती. पुलिस BJP को बचा रही है.ममता बनर्जी के साथ लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी और राज्यसभा सांसद डोला सेन भी थे. विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने भी प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी पुलिस के साथ मिलकर राज कर रहे हैं. वह माफिया से काम करवा रहे हैं.”

पुलिस कस्टडी में तृणमूल पार्षद के पति की मौत

गौरतलब है कि हालिशहर थाने की पुलिस ने कांचरापाड़ा नगरपालिका की इस्तीफा दे चुकी तृणमूल पार्षद के पति बिरजू कीट को जबरन वसूली समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया था. उसे शुक्रवार को कोर्ट में भी पेश किया गया था. जज ने उसकी पांच दिन की पुलिस कस्टडी का आदेश दिया था, लेकिन शनिवार को पता चला कि कांचरापाड़ा के वार्ड 23 की पूर्व पार्षद जेनी शर्मा कीट के पति नगर पालिका के एक कर्मचारी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई.जेनी ने आरोप लगाया कि लॉकअप के अंदर पुलिस की पिटाई से उसके पति की मौत हो गई. इस घटना पर पुलिस की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया. रविवार को ममता बनर्जी कीट के परिवार से मिलीं और कहा, “इस राज्य में अब लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.”दूसरी ओर, भाजपा विधायक और मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा, “ममता बनर्जी गिद्ध की तरह लाशें ढूंढ रही हैं. कल एक घटना हुई. अगर ऐसी कोई घटना होती है, तो उसे निश्चित रूप से सज़ा मिलेगीय अब पूरे बंगाल के लोग शांति से रह रहे हैं, पर चोर को चोर ही कहा जाएगा.”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts