NEET पीजी की प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार पीजी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। वे एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 25 से 28 जुलाई, 2026 तक का समय दिया गया है।
कब होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से NEET PG परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले यानी 11 अगस्त, 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। इसके अलावा, 27 अगस्त, 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की हो।
एग्जामिनेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,500 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये जमा करने होंगे।
इन स्टेप्स से करें आवेदन
नीट पीजी की परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जामिनेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नीट पीजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की गए दस्तावेजों को अपलोड करें और एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करें
- फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।























































