मुस्लिम भाइयों ने गौ माता को खिलाया तरबूज,

बांदा। नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में बांदा शहर के जुमा के नवाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने बकरीद के अवसर पर गौशाला में पहुंचकर गौ माता को तरबूज खिलाया और भारत सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए मांग की,विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति बताया कि आज बकरीद के अवसर पर बांदा शहर के मुस्लिम भाइयों ने गौशाला में पहुंचकर गौ माता को तरबूज खिलाया और पूजा अर्चना भी की और साथ में सभी मुस्लिम भाइयों ने भारत सरकार से मांग की गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें
आगे महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि की बांदा में मुस्लिम और हिंदू भाइयों में हमेशा एकता की मिसाल पेश की है आज पूरे भारत में कहीं ना कहीं मुस्लिम समाज गौ माता के साथ हो रही घटनाओं को लेकर बदनाम है जिससे आज मुस्लिम समाज आ गया कर स्वयं गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए भारत सरकार से मांग कर रहा है जिससे हिंदू और मुस्लिम के बीच में आपस में जो मतभेद है वह खत्म हो सके इस मौके में जियाउल्लाह आमीन राईन इमरान सौदागर जी फहीम खान मोहम्मद तौफीक वसीम भाई नादिर मंसूरी, नफीस खान जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता दीपक शुक्ला जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ शिवम सोनी सुमित सोनी ओमप्रकाश जड़िया ऋषभ जड़िया ऋषि पाठक निखिल रैकवार सत्यम विश्वकर्मा समर्थ जड़िया कृष्ण कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts