गर्मियों के पहनावे में ज्यादातर लोग इग्नोर करते हैं ये 5 बातें.

गर्मी ने इस वक्त हाल-बेहाल किया हुआ है और ऐसे में अगर आप बिना सही पहनावे के घर के बाहर निकल जाते हैं. तो न सिर्फ सेहत को नुकसान होता है, बल्कि आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं और असहज महसूस होता है. अक्सर बात गर्मी के पहनावे की आती है तो कम कपड़े पहने ये काफी है या फिर हल्के कपड़े पहन लिए बस हो गया, जबकि लोग असली बातों पर तो ध्यान ही नहीं देते हैं. ऐसी ही 5 बातें हैं जो गर्मी के पहनावे में ध्यान रखना चाहिए.इस आर्टिकल में जानेंगे कि आप कैसे इन डिटेलिंग को ध्यान में रखकर स्टाइल से समझौता किए बिना आरामदायक लुक पा सकते हैं.यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं जो चुपचाप आपकी गर्मियों की वार्डरोब को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

सिर्फ सफेद नहीं है चॉइस

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को लगता है कि वाइट कलर के कपड़ों में गर्मी नहीं लगती है और इस वजह से कुर्ते से लेकर टॉप, टीशर्ट, शर्ट तक लोग वाइट कपड़ों से अलमारी भर लेते हैं, लेकिन सफेद कलर एक मात्र ऑप्शन नहीं है. गर्मी में आप ठंडे, न्यूट्रल टोन वाले कलर शेड चुनें. हल्के पेस्टल कपड़े न सिर्फ आपके पहनावे को रिचनेस देंगे, बल्कि गर्मी में स्टाइलिश के साथ कंफर्टेबल लुक भी मिलेगा. आप पेस्टल ब्लश पिंक, पाउडर ब्लू, स्काई ब्लू, लाइट मिंट ग्रीन, लैवेंडर, बटर यलो, सेज ग्रीन, बेबी पीच जैसी कलर चुन सकते हैं.

सिर्फ कॉटन या लिनन

गर्मी की वार्डरोब अपडेट करते वक्त अगर आप भी अपने क्लोसेट में लिनन और प्योर कॉटन को तरजीह देते हैं तो एक बार थोड़ा सोचने की जरूरत है. दरअसल ये घर में तो बढ़िया चॉइस हो सकते हैं, लेकिन बाहर के लिए नहीं, क्योंकि प्योर लिनन और प्योर कॉटन बैठने भर से उसी जगह पर सिकुड़ जाते हैं जो देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं. आप लिनन मिश्रित फैब्रिक के आउटफिट ले सकते हैं ये हवा का फ्लो भी बनाए रखता है और सिकुड़ता भी कम है. आप कॉटन क्रेप की शर्ट कैरी कर सकते है. इसमें पहले से ही हल्की सिलवटे होती हैं जो नेचुरल दिखाई देती हैं और इसी वजह से ये फैब्रिक ब्रीदेबल भी होता है. Kriti Sanon And Shweta Tiwari Look Cool

फुटवियर कैसे चुनें

अक्सर लोग गर्मियों में भी जूते पहने दिख जाएंगे, क्योंकि उन्हें लगता है कि आउटफिट के साथ लुक खराब न हो जाए या फिर टैनिंग की समस्या न होने लगे. बंद फुटवियर की वजह से गर्मी में पैरों में पसीना ज्यादा आने की समस्या रहती है, जिससे बदबू भी आ सकती है. फंगल इंफेक्शन के चांस बढ़ते हैं. जरूरी है कि आप खुले फुटवियर चुनें जो आरामदायक भी हो.

लेयरिंग का रखें ध्यान

गर्मी में अक्सर हमें लगता है कि ऐसे कपड़े पहनें जो खुला-खुला महसूस कराएं. इस वजह से स्ट्रैपी, कटस्लीव ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं, लेकिन आप थर्ड आउटफिट का रूल याद रखें. जरूरी नहीं है कि ये तीसरा कपड़ा हैवी हो. आप लाइट वेट शीर फैब्रिक की वाइट-फ्लोरल शर्ट, हल्के श्रग जैसे अटायर लेयर कर सकते हैं. इससे आपके हाथ और शोल्डर ढके रहते हैं, जिससे त्वचा को धूप से नुकसान नहीं होता है. इसी के साथ आप स्टाइलिश भी लगते हैं.

एसेसरीज को न करें नजरअंदाज

गर्मी में बाहर निकलते वक्त बेहद जरूरी है कि आप सनग्लास और कैप बिल्कुल भी न भूलें, लेकिन ध्यान दीजिए कितने ही लोग हैं जो सनग्लास और कैप का रूल फॉलो करते हैं. इससे न सिर्फ आपकी आंखें और सिर धूप से बचे रहते हैं, बल्कि आपका स्टाइल भी इनहैंस होता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts