बांदा। आगामी नवरात्रि पर्व सहित अन्य कार्यों को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बैठक की। इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। इस मौके पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाये। सरकारी ट्यूबेल के टान्सफार्मर खराब होने पर 24 घण्टे के अंदर बदला जाये। निजी ट्यूबेलो की सप्लाई और वोल्टेज दूरूस्त करने के निर्देश दिये। वहीं ग्रामीण अंचल, कस्बा तथा नगर क्षेत्र में बस्ती के अन्दर फैले तारो की शिफ्टिंग कार्य को समय से पूरा करने को कहा। साथ ही नगरीय क्षेत्र में 24 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत कटौती रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये।क्षेत्र की जनता से प्राप्त शिकायतो के आधार पर अत्धिक बिजली बिल के मामले निश्चित समयावधि मे निस्तारित करने हेतु अधिकारियों को अवाश्यक दिशा निर्देश दिये।















