पुलिस ने पेश की मानवता की मिशा- मानसिक रुप से मंद महिला के परिजनों को सौंपा.

बांदा। थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवता की एक अनोखी मिशाल पेश की गई । गौरतलब हो कि 8 सितंबर 25 को थाना तिन्दवारी क्षेत्र अंतर्गत सेमरीदृभुजौली लिंक रोड के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला बरामद हुई । थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा उक्त महिला को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक देखभाल एवं भोजन की व्यवस्था कराई गई तथा उसके परिजनों की खोज हेतु प्रयास प्रारम्भ किए गए । महिला द्वारा बताए गए अस्पष्ट पतों का गहन सत्यापन चौकी प्रभारी कुरसेजा, सुश्री रोशनी सेंगर द्वारा कराया गया । जांचोपरांत यह तथ्य प्रकाश में आया कि महिला रेनू पुत्री हरिशंकर निवासी राजेंद्र नगर थाना नाका हिंडोल जनपद लखनऊ की रहने वाली है । परिजनों से दूरभाष पर सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा लगभग पांच माह पूर्व घर से लापता हो गई थी । इस संबंध में थाना नाका हिंडोला लखनऊ में गुमशुदगी दर्ज थी । आज दिनांक 12.09.2025 को महिला के परिजन थाना तिन्दवारी उपस्थित हुए । विधिक एवं औपचारिक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत पुलिस टीम द्वारा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों द्वारा थाना तिन्दवारी पुलिस टीम के इस संवेदनशील एवं मानवीय प्रयास हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts