शिक्षा और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में मेहनत व अनुशासन का दिया गया संदेश.

मुजफ्फरनगर। मुस्लिम त्यागी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के तत्वावधान में रुड़की रोड स्थित किरण फार्म में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शैक्षिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर इस्लामुद्दीन त्यागी ने की, जबकि संचालन कलीम त्यागी और साकिब नूर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत और नात-ए-पाक से हुई, जिसके बाद बच्चों ने नात, तकरीर, स्पीच और नज़्म प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मेजर डॉ. मोहम्मद अली शाह, डॉ. नूर नवाज़ खान तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल डॉ. शकील अहमद त्यागी ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत, नैतिक मूल्यों और करियर निर्माण का महत्व बताया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बिरादरी के 10 चिकित्सकों तथा नीट-यूजी 2026 में सफलता हासिल करने वाले पांच विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है तथा युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। संस्था के महासचिव शहजाद त्यागी ने बताया कि सोसाइटी का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देना है, ताकि समाज में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो सके। अध्यक्ष मुरसलीन त्यागी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

इस अवसर पर सरपंच निजामुद्दीन, इशरत त्यागी, जाकिर हुसैन, मोहम्मद साजिद त्यागी, मोहम्मद सलीम त्यागी, मोहम्मद ईशा प्रधान, इसरार त्यागी, एडवोकेट इरशाद त्यागी, सब इंस्पेक्टर आरिफ त्यागी, सब इंस्पेक्टर माजिद त्यागी, हाजी अब्दुल रहमान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts