भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर के रोहाना स्थित इण्डियन पोटाश लिमिटेड में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज से पहले जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्ट्रेट परिसर के जिला पंचायत सभागार में हुई, जिसमें भूकंप और अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आपदा के दौरान किए जाने वाले कार्यों और समन्वय पर चर्चा की।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने मॉक एक्सरसाइज की सफलता पर जोर देते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने संसाधनों के साथ पूरी तैयारी में रहें। एसडीएम सदर निकिता शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी इस चर्चा में भाग लिया, और सभी ने आपदा के समय जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
























































