जुलाई में कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला रूट,

ट्रेन की कन्फर्म टिकट मिलने के बाद ज्यादातर यात्रियों को लगता है कि अब बस सफर वाले दिन सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचना है और ट्रेन समय पर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचा देगी, लेकिन कई बार रेलवे किसी जरूरी काम के चलते ट्रेनों को रद्द या फिर उनके रूट में बदलाव कर देता है. ऐसे में अगर इसकी जानकारी सही समय पर यात्रियों तक न पहुंचे तो कितनी दिक्कत हो सकती है.अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो जान लें, वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाने वाला है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द और कुछ को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा.  इस वजह से 16 जुलाई से 21 जुलाई तक ब्लॉक लिया जाएगा.

इन ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा

  • 21 जुलाई को 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस को वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, छपरा, रोजा और लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा.
  • इस ट्रेन को सीवान, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया सदर,बुढ़वल कई स्ट्रेशनों पर नहीं रकेगी.
  • 19 और 20 जुलाई को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा.
  • इस ट्रेन को सामान्य रूट के बजाय रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी, छपरा और मुजफ्फरपुर होकर चलेगी.
  • इस ट्रेन को गोरखपुर, बस्ती, सीतापुर, बापूधाप मोतिहारी, गोंडा, बेतिया, नरकटियागंज समेत कई स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा.

इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

  • ट्रेन नंबर 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस मोतिहारी एक्सप्रेस को रद्द किया गया.
  • यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से 21 जुलाई और आनंद विहार टर्मिनस से 22 जुलाई को नहीं चलाया जाएगा.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप भी इसी बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही अपनी ट्रेन के ताजा स्टेटस के बारे में जानकारी ले लें, ताकि स्टेशन आने के बाद आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और न ही आपका समय बर्बाद हो.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts