दिल्ली के साकेत हादसे में बड़ी कार्रवाई, MCD के जेई और एई सस्पेंड.

दिल्ली के सैदुलअजाइब में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुए हादसे में बड़ी कार्रवाई हो गई है। एससीडी के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।बता दें कि सैदुलअजाइब में एक पांच मंजिला इमारत ढहने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।अधिकारियों को आस-पास की टूटी-फूटी और खतरनाक इमारतों की जांच करने और सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

इन पर गिरी गाज

इस दर्दनाक हादसे को लेकर एमसीडी के जेई अमन जैन और एई सुदेश सिंह चौहान को सस्पेंड किया गया है। सीएम रेखा के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई है।

मरने वालों में तीन की हुई पहचान

हादसे में मरने वाले रवि, नलिन कपिल, पार्वती ओझा की पहचान हो गई है, जबकि पांचवें की पहचान नहीं हो पाई। रवि ने कर्जिगस्तान से एमबीबीएस की डिग्री ली थी और अब पीजी की तैयारी कर रहा था। कैंटीन में दोस्तों के साथ खाना खाने गया था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts