मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बुधवार को सपरिवार मेरठ रोड स्थित दुर्गा मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान को ब्राह्मण पंडित बृजेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। पूजा के दौरान मनीष चौधरी के साथ उनकी धर्मपत्नी निधि चौधरी, पुत्र युवराज सक्षम चौधरी, कृष्णा चौधरी और पुत्री भूमि चौधरी भी उपस्थित रहीं।
रुद्राभिषेक के उपरांत मनीष चौधरी ने कहा कि भगवान शिव का विधिपूर्वक अभिषेक करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा पर भी जोर दिया, क्योंकि सनातन धर्म में कोई भी पूजा महिला के बिना अधूरी मानी जाती है। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष महाशिवरात्रि पर अपने परिवार के साथ रुद्राभिषेक करते हैं और इस बार भी उन्होंने भगवान आशुतोष से राष्ट्र, समाज और समस्त मानवता के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।















