भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। सांयकाल के समय हरिद्वार से तीन कांवडिये जल लेकर आ रहे थे जो थककर थानाक्षेत्र रतनपुरी के अन्तर्गत एनएच-58 पर रायपुर नगली पुल पर विश्राम करने लगे। कांवडिये अमित ओर सन्नी उपरोक्त सडक किनारे लेट कर विश्राम करने लगे ओर दीपांशु उपरोक्त वही सड़क किनारे बैठ गया
तभी एक अज्ञात स्पलैंण्डर बाईक सवार द्वारा कांवडिये अमित तथा सन्नी उपरोक्त को टक्कर मार दी। जिसमें कांवडिये अमित ओर सन्नी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव मय पुलिसबल तत्काल मौके पर पहुंचे ओर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भिजवाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल कांवडिये अमित उपरोक्त को डॉ द्वारा मृत घोषित कर दिया गया ओर सन्नी उपरोक्त को मेरठ रेफर कर दिया गया है। मौके पर यातायात, कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जल लारहे बोलो के नाम सन्नी पुत्र रणवीर निवासी ग्राम बांझरपुर थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर 2- अमित पुत्र अशोक निवासी महिपालपुर दिल्ली 3- दीपांशु पुत्र दीपेन्द्र है, सम्पूर्ण घटनाक्रम के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव द्वारा दी गई जानकारी।























































