ईरान ने दोहा स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर दागीं छह मिसाइलें

दोहा। पश्चिम एशिया में तनाव और गहराता जा रहा है। हाल ही में ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाते हुए छह मिसाइलें दागी हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर है।

सूत्रों के अनुसार, मिसाइल हमले में सैन्य ठिकाने को आंशिक नुकसान पहुंचा है, हालांकि अमेरिकी सेना की ओर से अभी तक हताहतों की कोई पुष्टि नहीं की गई है। दोहा स्थित अल-उदीद एयरबेस पर हुए इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हमले के पीछे के उद्देश्य को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह ईरान की ओर से अमेरिका को एक कड़ा संदेश हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद खाड़ी देशों में सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। अमेरिका और सहयोगी देशों की सेनाएं अब संभावित जवाबी कार्रवाई की तैयारियों में जुट गई हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts