मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर की तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने उपस्थित विभागीय कर्मियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए और समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।महिला अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में साइबर अपराध और साइबर ठगी से बचाव को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई। शिकायतकर्ताओं और अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर समेत पुलिस, प्रशासनिक और राजस्व विभाग के कई अधिकारीकर्मचारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts