अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिबियापुर में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

औरैया के दिबियापुर स्थित नारायणी मंडप में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोमविलोम और दंडासन जैसे योगासनों का अभ्यास किया। इस आयोजन नेस्वस्थ भारतका संदेश दिया। योग दिवस पर युवाओं और बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे वातावरण में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके निरोग जीवन में महत्व को रेखांकित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts