बगडमेव अग्यारा में जल संरक्षण अभियान का निरीक्षण

अलवर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सांलुखे गौरव रवीन्द्र ने रामगढ़ पंचायत समिति के गांव बगडमेव के अग्यारा का दौरा कर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत आयोजित गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज एवं वाटरशेड विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को अधिकाधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया और जल संरक्षण को लेकर इस अभियान को एक महत्वपूर्ण पहल बताया।वहीं, नौगांवा के रिया गार्डन में मेघवाल विकास समिति ब्लॉक नौगांवा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में गिर्राज प्रसाद मोहम्मदपुर को अध्यक्ष, बुधराम रघुनाथगढ़ को उपाध्यक्ष, सचिन कुमार कोषाध्यक्ष, रामकुमार शेरपुर को सचिव एवं हरिसिंह नौगांवा को संरक्षक पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मिर्चूराम सांवरिया, कोषाध्यक्ष रतनलाल, महासचिव धर्मपाल सहित जिले व ब्लॉक के अनेक पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित रहे। नव नियुक्त अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद ने समाज से कुरीतियों को दूर करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ब्लॉक स्तर पर लाइब्रेरी खोलने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह के अंत में सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts