पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए

बांदा।  सपा के पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीए के जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिन जनपद बांदा में बड़ी उल्लास से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिला अस्पताल जाकर बीमार व्यक्तियों और वृद्धा आश्रम में फल वितरण किए गए उनका कुशल क्षेम जाना सभी लोगों ने इस शुभ अवसर पर अखिलेश यादव की लम्बी उमर की कामना की। साथ ही में पार्टी कार्यालय बांदा में केक काटा गया, महेश्वरी देवी चौराहा मार्केट में भी हर्ष उल्लास से केक काट कर जन्मदिन मनाया गया फल वितरण में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद  कृष्णा देवी पटेल राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद विधायक विशंभर यादव माजूद रहें। मार्केट में   संवाददाताओं से बातचीत करते हुए समाजवाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शेखर शर्मा ने कहा कि समाजवादी  लोग और उनकी विचारधारा समाज की अग्रणी भूमिका निभाने का काम कर रही है आपसी भाईचारा की बात अगर हम करे तो वो समाजवादी ही  हमेशा सब के हित की बात करते है ,पत्रकारों ने इटावा की घटना के जब जिक्र किया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ये भाजपा की रणनीति का हिस्सा है कि आपस में लड़ाओ  और राज करो जनता सब जानती है समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है जो हमेशा रहेगा,उन्होंने पार्टी प्रमुख अखिलेश जी जन्मदिन के शुभ अवसर में समाज में आ रही कटुता को हटाने और शांति बनाए रखने का आग्रह जनता से किया । जब पत्रकारों ने पूछा कि 2027 के चुनाव में आपकी क्या भूमिका रहेगी तो उन्होंने हंस कर कहा हम अखिलेश भईया के सिपाही है। उनका निर्णय सर्वापरि है हमारा लक्ष्य समाजवादी की सरकार लाना और अखिलेश भइया को मुख्यमंत्री बनाना है,उसके लिए हम दृढ़ संकल्पित है। वहीं समाजवादी चिंतक  वरिष्ठ नेता हमेशा सुख दुख में साथ देने वाले अखिलेश यादव के जन्मदिन में साफी और फलों का वितरण किया । युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी के द्वारा जरेली कोठी मज़ार पर चादर चढ़ा कर दीर्घ आयु की कामना की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts