सहारनपुर में जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा नगर प्रभारी व पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से पुल खुमरान से भगत सिंह चौक तक साइकिल यात्रा निकाली गई। ढोल–नगाड़ों के साथ युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों के साथ केक काटा गया और मिठाइयां बांटी गईं। अभिषेक अरोड़ा ने मुलायम सिंह यादव चैरिटेबल ट्रस्ट को ₹21,000 व फैसल सलमानी ने ₹2,100 का चेक समाजवादी पार्टी मुख्यालय भेजा। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अखिलेश यादव के संघर्ष की सराहना की। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।















