मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों संग बैठक की

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर में शहर के विकास कार्यों को गति देने और जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, और जल भराव जैसी समस्याओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने NH58 पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया। राजकीय इंटर कॉलेज के पास गर्ल्स होस्टल बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। मंत्री ने नगर की प्रमुख सड़कों और नालों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts