प्रधानमंत्री ने जताया दुख
पीएम डेविस ने कहा कि हम गहरे दुख के माहौल में जमा हुए हैं. उन्होंने बताया कि लोग बहामास की आज़ादी की 53वीं सालगिरह मना रहे थे. लेकिन यह दिन शोक का दिन बन गया है. जिन परिवारों को यह दुखद खबर मिली है कि उनका कोई अपना अब घर नहीं लौटेगा, उनके प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.
लिंडन पिंडलिंग एयरपोर्ट से उड़ा था प्लेन
बहामास के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि प्लेन नसाऊ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ा था और सैन एंड्रॉस जा रहा था, तभी वह क्रैश हो गया. उन्होंने बताया कि प्लेन ‘सेसना 402’ मॉडल का था और बहामास में रजिस्टर्ड था.
क्रैश की वजह की जांच
ऊर्जा, यूटिलिटीज और एविएशन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘फ्लेमिंगो एयर’ के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को सस्पेंड करना सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया एक एहतियाती कदम है, क्योंकि अधिकारी क्रैश की वजह की जांच कर रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि यह सस्पेंशन शुक्रवार को हुई सुरक्षा से जुड़ी दो घटनाओं के कारण किया गया है.
पहले भी हुआ हादसा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, ऊर्जा, यूटिलिटीज और एविएशन मंत्री जोबेथ कोल्बी-डेविस ने बताया कि पहली घटना शुक्रवार को ही ‘फ्लेमिंगो एयर’ के एक प्लेन के साथ हुई थी. उन्होंने कहा कि प्लेन मायागुआना जा रहा था, तभी पायलट ने किसी समस्या की सूचना दी और प्लेन को वापस नसाऊ मोड़ लिया. उन्होंने बताया कि प्लेन के लैंड करने और यात्रियों के उतरने के बाद उसमें आग लग गई. उस घटना की भी जांच की जा रही है.















