मुजफ्फरनगर में गुरु रविदास जयंती कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत.

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी से प्रारंभ हुई पावन कलश वंदन यात्रा का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गुप्ता रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धापूर्वक कलश पूजन कर संत रविदास के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज को एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है तथा उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, कार्यक्रम संयोजक श्वेता कौशिक तथा सह संयोजक सचिन त्यागी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने विधि-विधान से कलश पूजन कर यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास ने जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समाज में समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यात्रा के स्वागत के दौरान जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि यह पावन कलश वंदन यात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए लोगों को संत रविदास के विचारों से जोड़ने और उनकी 650वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। मुजफ्फरनगर में भी यात्रा का स्वागत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts